बरेली। सीएचसी क्यारा जाने के दौरान रास्ते में बेतहाशा दर्द होने पर एंबुलेंस कर्मियों को गर्भवती का प्रसव कराना पड़ा। सामान्य प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी क्यारा में भर्ती कराया गया। उनकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन
क्यारा के गांव दुबरा निवासी सूरजमुखी को रविवार सुबह चार बजे प्रसव पीड़ा होने पर आशा कार्यकर्ता रामलली ने 108 एंबुलेंस को कॉल की। मौके पर पहुंची एंबुलेंस गर्भवती को लेकर सीएचसी क्यारा रवाना हुई पर रास्ते में ही असहनीय दर्द से हालत बिगड़ने लगी। लिहाजा, एंबुलेंस को रास्ते में रोककर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन तसलीम ने पायलट रमेश के सहयोग से सामान्य तरीके से सुरक्षित प्रसव कराया। ब्यूरो