बरेली। किला थाना क्षेत्र के कुंवरपुर में रविवार रात हुए बवाल के बाद पकड़े गए मास्टरमाइंड प्रवीन सक्सेना को चौथे दिन जेल भेज दिया गया। तीन दिन तक थाना पुलिस उसे थाने में बैठाकर खातिरदारी करती रही। अमर उजाला की खबर से मामला संज्ञान में आने पर एसपी सिटी ने फटकार लगाई तो कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
रविवार रात हुए बवाल के मुख्य आरोपी प्राइवेट मीटर रीडर प्रवीन सक्सेना को पुलिस ने तभी पकड़ लिया था। पुलिस उसकी खातिरदारी कर रही थी। तर्क था कि उससे पूछताछ कर उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इधर, पुलिस ने प्रवीण की बेटी माही सक्सेना की ओर से भी क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर ली। सूत्रों के मुताबिक, सत्ता पक्ष के दो नेता प्रवीण की पैरवी में लगे थे। अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो बुधवार को किला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने प्रवीण सक्सेना को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। ब्यूरो