बरेली। गर्मी के प्रकोप के बीच जिले में मलेरिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल के मलेरिया वार्ड में बुधवार को 71 मरीज भर्ती मिले। मलेरिया पीड़ितों की बढ़ती संख्या के बीच स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। प्रभावित इलाकों में दवा का छिड़काव आज से शुरू होगा।
विज्ञापन
मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से मलेरिया के मामलों में तेजी आई है। बुधवार को तीन सौ बेड अस्पताल में मलेरिया नियंत्रण अभियान के अंतर्गत आईआरएस में दैनिक मजदूरों को प्रशिक्षण दिया गया।
आठ अतिसंवेदनशील ब्लाॅकों के 213 गांवों में प्रशिक्षण का आयोजन किया जाना है। दो चरणों में होने वाले कार्यक्रम का पहला चरण 15 मई से 31 जुलाई तक व दूसरा चरण एक से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। संवाद