फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन लाख की रंगदारी नहीं दिया तो सिर पर बंका मार किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। फिरौती के तीन लाख देने से इन्कार किया तो हिस्ट्रीशीटर ने युवक को कार से जाते समय रास्ते में रोक लिया और बंके से सिर पर प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। घायल युवक ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला रामलीला निवासी विनय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 दिन पूर्व हिस्ट्रीशीटर ने उससे और उसके मित्र बाल्टी रस्तोगी से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उन्होंने रंगदारी देने से साफ इनकार कर दिया था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:30 बजे विनय सिंह अपने दोस्त भूपेंद्र के साथ कार पर सवार होकर सकरस गांव की ओर जा रहे थे।
गंदे नाले के पास हिस्ट्रीशीटर ने कार को जबरदस्ती रोक लिया और बंके से विनय सिंह के ऊपर हमला कर घायल कर दिया। लहुलूहान हालत में विनय सिंह वहीं पर गिर पड़ा। आरोपी भाग गया। भूपेंद्र घायल विनय को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंच, जहां से उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें