फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गेहूं के बीज का लक्ष्य पूरा, मायूस होकर लौट रहे किसान

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 नवाबगंज में ​स्थित राजकीय कृ​षि बीज भंडार
विज्ञापन
नवाबगंज। सरकार किसानों को गेहूं का बीज सरकारी दरों और सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है, लेकिन विकासखंड नवाबगंज के राजकीय कृषि बीज भंडार पर लक्ष्य के पूरा होने के बाद भी गेहूं के बीज का टोटा पड़ गया है। इससे किसान मायूस होकर लौट रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो वे किसानों को शीघ्र बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन

विकासखंड परिसर में राजकीय कृषि बीज भंडार पर सरकार की ओर से किसानों को गेहूं, सरसों, मटर, मसूर आदि का बीज सरकारी दामों पर उपलब्ध कराया गया है, लेकिन अभी तक 50 प्रतिशत ही किसानों को गेहूं की बोआई ही हो सकी है और विभाग ने अपना लक्ष्य पूरा दिखा दिया है। तीन दिन पहले ही गेहूं का बीज राजकीय बीज भंडार से वितरण हो चुका है। राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी राधेश्याम गंगवार ने बताया कि जिले से हमें 530 क्विंटल गेहूं का बीज प्राप्त हुआ है, जो किसानों को वितरण कर दिया गया है। इसमें फाउंडेशन का बीज 975 रुपये प्रति क्विंटल और प्रमाणित बीज 936 रुपये प्रति क्विंटल के दामों से किसानों को दिया गया है। अभी गेहूं का बीज केंद्र पर नहीं है। जिले पर डिमांड भेजी गई है। गेहूं का बीज आते ही किसानों को दिया जाएगा।
समुहा निवासी होलीलाल ने बताया कि खाद और बीज की किल्लत से दिक्कत हो रही है। सरकार किसानों के दर्द को समझने की कोशिश करेेे। संवाद

नवाबगंज फोटो 1 नवाबगंज में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें