फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद : पंजीकरण में बरेली मंडल यूपी में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों के पंजीकरण के मामले में बरेली मंडल यूपी में पहले स्थान पर है। अयोध्या दूसरे और गोरखपुर तीसरे स्थान पर है। पहली मार्च से पंजीकरण हो रहे हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में गेहूं की आवक होगी तब तक पंजीकरण का सिलसिला चलता रहेगा।
विज्ञापन

अगर बरेली मंडल के जनपदों की बात करें तो बदायूं में सबसे कम और पीलीभीत जिले में सबसे अधिक पंजीकरण हुए। बरेली मंडल में 45,237 किसानों ने पंजीकरण कराए हैं। मंडल के जनपदों में पीलीभीत में 16,260, बदायूं जिले में 2627, शाहजहांपुर में 16069 और बरेली जिले में 10,281 किसानों ने भुगतान के लिए पंजीकरण कराया है।
यूपी के 18 मंडलों में मेरठ सबसे नीचे है। प्रदेश में 2,71,998 पंजीकरण हुए। इसमें अयोध्या में 31,691 और गोरखपुर में 24,358 पंजीकरण हुए हैं। आजमगढ़ में 24,297, मिर्जापुर में 23597, वाराणसी में 21367, देवीपाटन में 20588, लखनऊ में 18473, प्रयागराज में 14336, कानपुर में 11374, मुरादाबाद में 10952, बस्ती में 6972, सहारनपुर में 5527, अलीगढ़ में 5245, चित्रकूट में 2939, आगरा में 2709, झांसी में 1943 और मेरठ में 396 किसानों ने पंजीकरण कराए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक मनिकंडन ए ने बताया कि पिछली बार दो लाख मीट्रिक टन खरीद पूरे मंडल में की की गई थी। यह यूपी की कुल खरीद का बीस फीसदी था। अबकी बार इससे अधिक खरीद होगी। मंडल में 600 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ सीधा संवाद करने के लिए 21 मार्च को शाम चार बजे से संजय कम्युनिटी हाल में कार्यशाला प्रस्तावित है। ऐसी कार्यशाला पहली बार की जा रही है। उन्होंने बताया कि जैसे ही क्रय केंद्रों पर आवक कम होगी तत्काल खेतों की ओर जाएंगे ताकि किसान अपने गेहूं की तौल खेत पर ही कर दें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें