फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लूट का आरोपी फहीम गिरफ्तार, दाएं पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद लूट के आरोपी फहीम को गिरफ्तार कर लिया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। उसके पास से पुलिस ने चोरी की बाइक, एक टैबलेट, 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। फहीम के खिलाफ अलग-अलग थानों में नौ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात चौकी प्रभारी मॉडल डाउन व चौकी प्रभारी कांकरटोला गश्त के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान भरतौल के पास उनकी नजर एक संदिग्ध पर पड़ी। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। चौकी प्रभारी कांकरटोला ने उसका पीछा किया तो संदिग्ध ने उन पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है।
गिरफ्तारी के बाद पता लगा कि आरोपी बारादरी थाने के हजियापुर चुंगी निवासी फहीम है। उसके खिलाफ नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन



-
कारों से महंगे सामान करता था चोरी
फहीम कारों की खिड़कियों के शीशे तोड़कर महंगे सामान चोरी करता था। उसके पास से जो टैबलेट बरामद हुआ है वह 15 मार्च को जीवनधारा अस्पताल के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरी किया गया था। इस संबंध में बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज है। उसके पास से जो बाइक मिली है वह भी चोरी की है। पूछताछ में फहीम ने बताया कि वह बैंकों और बड़े अस्पतालों के आसपास खड़ी होने वाली कारों को निशाना बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें