फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारदाना और ऑनलाइन प्रक्रिया में अटकी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र में गेहूं खरीद व्यवस्था चरमराई हुई है। शासन के निर्देशानुसार, 30 मार्च से गेहूं खरीद शुरू होनी थी। इसके लिए मीरगंज में पांच क्रय केंद्र खोले गए, लेकिन बारदाना (बोरी) की कमी और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी न होने के कारण अबतक एक भी केंद्र पर खरीद शुरू नहीं हो सकी है। इससे किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन




गांव चुराई निवासी किसान रामकिशोर प्रजापति ने बताया कि वह गेहूं लेकर मीरगंज क्रय केंद्र पहुंचे। वहां कर्मचारियों ने यह कहकर लौटा दिया कि बारदाना उपलब्ध नहीं है इसलिए खरीद नहीं हो सकती। उन्हें मजबूरन गेहूं को मंडी में 2,385 रुपये प्रति क्विंटल पर बेचना पड़ा।

गांववासी यशपाल गंगवार और संतोष शर्मा ने भी बताया कि बार-बार क्रय केंद्र के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें यही जवाब मिलता है कि बारदाना नहीं है। केंद्र शुरू न होने से किसानों के सामने उपज बेचने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन




250 किसान इंतजार में

क्षेत्र के 250 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पहले ही पंजीकरण करा दिया है, लेकिन केंद्र शुरू न होने से वे सब इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से बारदाना जल्द उपलब्ध कराकर और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर क्रय केंद्रों को चालू कराने की मांग की है, ताकि उन्हें फसल का उचित मूल्य मिल सके। संवाद







गेहूं की खरीद प्लास्टिक के बोरे में की जानी है, लेकिन ये बोरे अबतक ऑनलाइन नहीं हो सके हैं। जब तक बोरे ऑनलाइन नहीं होंगे, तब तक खरीद शुरू नहीं की जा सकती। तकनीकी कारणों से प्रक्रिया में देरी हो रही है। - सुभाष कुमार, गोदाम प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें