फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लालकुआं-काशीपुर पैसेंजर निरस्त, चार ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया

Sun, 05 Apr 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर मंडल के लालकुआं रेलवे स्टेशन यार्ड में प्री-नॉन इंटरलॉक व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण छह मार्च को ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान छह अप्रैल को 55309-10 लालकुआं-काशीपुर पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया है। एक ट्रेन को 165 मिनट देरी से चलाया जाएगा और चार गाड़ियों को शॉट टर्मिनेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि कासगंज से छह अप्रैल को चलने वाली 55307 कासगंज-रामनगर पैसेंजर को 165 मिनट देरी से चलाया जाएगा। इसके अलावा 15061 कासगंज-लालकुआं एक्सप्रेस पांच और छह अप्रैल को लालकुआं के स्थान पर इज्जतनगर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी इज्जतनगर-लालकुआं के बीच निरस्त रहेगी। 55311 कासगंज-लालकुआं पैसेंजर छह अप्रैल को लालकुआं के स्थान पर पंतनगर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी पंतनगर-लालकुआं के बीच निरस्त रहेगी। 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस छह अप्रैल को पंतनगर-लालकुआं के बीच निरस्त रहेगरी। 55312 लालकुआं-कासगंज पैसेंजर छह और सात अप्रैल को इज्जतनगर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी इज्जतनगर-लालकुआं के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें