फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गेहूं खरीद की बोहनी, एफसीआई के केंद्र पर किसान ने बेचा 200 क्विंटल गेहूं

Tue, 07 Apr 2026 03:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में 30 मार्च से शुरू हुई गेहूं खरीद प्रक्रिया के तहत सोमवार को बोहनी हुई। भुता स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के केंद्र पर क्षेत्र के किसान करनपाल सिंह ने अपनी 200 क्विंटल गेहूं की उपज बेची है। अफसरों ने नमी के चलते आवक कम होने की बात कही है।
विज्ञापन

नमी के चलते ही किसान अभी अपनी उपज लेकर केंद्रों तक पहुंचने में हिचकिचा रहे हैं। डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय ने बताया कि गेहूं खरीद की बोहनी हो गई है। केंद्रों पर आवश्यक इंतजाम हैं।
जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा और धूप तेज होगी, गेहूं की नमी कम होती जाएगी। आने वाले कुछ ही दिनों में फसल कटाई की रफ्तार बढ़ने के साथ ही सरकारी केंद्रों पर रौनक में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें