स्मार्ट सिटी के तहत चौराहे का हो रहा सौंदर्यीकरण
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत रेलवे जंक्शन के बाहर वेलकम प्वाइंट बनाया जा रहा है। इसके तहत सड़कों का चौड़ीकरण भी हो रहा है। इसके साथ ही रेलवे जंक्शन से चौकी चौराहा तक डिवाइडर ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है।
स्मार्ट सिटी के वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे जंक्शन के बाहर वेलकम प्वाइंट का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। यहां पहले जो फव्वारा लगा था, वह कई सालों से बंद पड़ा है। उसे तोड़कर स्मार्ट सिटी के तहत जगह की चौड़ाई बढ़ाई गई है। इसे वेलकम प्वाइंट के रूप में विकसित किया जा रहा है। सड़कों को चौड़ा कर ट्रैफिक डायवर्जन आईलैंड बनाया जा रहा है, ताकि जंक्शन गेट पर जाम न लगे। वेलकम प्वाइंट शहर की पहचान बनेगा। अगले एक माह में यह तैयार हो जाएगा।