फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नौजवानों की मौत पर पुराना शहर में मातम

विज्ञापन
मृतकों को जनाजे में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शाम ढले बिजनौर से पहुंचे चारों के शव, हजारों की भीड़ उमड़ी
विज्ञापन

तीन शव शाहदाना कब्रिस्तान, एक हजियापुर में दफन किया गया
गमजदा परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार

बरेली। नहटौर में हुए हादसे में मारे गए पुराना शहर के चार दोस्तों के शव शनिवार शाम उनके घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। चारों शवों को रबड़ी टोला चौराहे पर रखा गया जहां पूरा पुराना शहर उमड़ पड़ा। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे।
रबड़ी टोला दादूकुआं निवासी 32 वर्षीय तनवीर, 40 वर्षीय राजू, 34 साल के शहनवाज अली उर्फ छोटू और 32 साल के इफ्तिखार की बिजनौर में शुक्रवार रात मौत हो गई थी। इनका पांचवां साथी बबलू बाल-बाल बच गया। शुक्रवार शाम ये पांचों लोग कलियर में साबिर पाक के उर्स के कुल में शामिल होने निकले थे। रात 11 बजे करीब नहटौर पुल पर कार का टायर पंक्चर हुआ और बेकाबू हुई कार पुल की रेलिंग तोड़कर झील में जा गिरी। किसी तरह जान बचाने में कामयाब हुए बबलू ने ही परिवार और पुलिस को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात ही चारों युवकों के परिवार के लोग बिजनौर चले गए थे। शनिवार को वहां शवों का पोस्टमार्टम हुआ। शाम ढले शवों को रबड़ी टोला के चौक में लाया गया। मातमी माहौल में यहां पहले से काफी भीड़ मौजूद थी। परिवार की महिलाएं भी बाहर निकल आईं, उनकी चीखें दूर तक गूंज रही थीं। इसके बाद शवों को कब्रिस्तान ले जाया गया। तीन शवों को शाहदाना और इफ्तिखार के शव को हजियापुर के कब्रिस्तान में दफनाया गया। जनाजों के साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ कब्रिस्तान पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें