बरेली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने और पुरवाई चलने से शीतलहर से निजात मिली है। अभी तीन दिन और गुनगुनी धूप होगी। मौसम विभाग ने 21 दिसंबर की शाम से घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने का अनुमान जताया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक 21 दिसंबर तक तापमान में गिरावट के आसार नहीं है। जिले में कहीं-कहीं कोहरा छाएगा। 22 दिसंबर से पछुआ हवा अपने साथ पहाड़ों की ठंड को लेकर मैदानी इलाकों में प्रवेश करेगी। इससे तापमान में गिरावट का अनुमान है। सुबह और शाम शीतलहर से ठंड बढ़ सकती है। बृहस्पतिवार को दिन का पारा एक डिग्री बढ़त के साथ 22.5 डिग्री और न्यूनतम एक डिग्र्री लुढ़कर 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 92 फीसदी रहा।
मौसम इनपुट
22.7
7.7
धूप निकलेगी। सुबह-शाम कोहरा छाएगा।
सूर्योदय 7:00
सूर्यास्त 5:20
अमर उजाला ब्यूरो