फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली में सर्द हवा का सितम जारी, अब कोहरा बढ़ाएगा मुश्किलें; बरतें एहतियात

Mon, 16 Dec 2024 06:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में रविवार को दिनभर सर्द हवा लोगों को कंपकंपाती रही। मौसम विभाग ने सोमवार को भी शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। मंगलवार से घना कोहरा छा सकता है। 
विज्ञापन
कोहरे का यलो अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सप्ताहभर से सर्द हवा शहरवासियों को कंपकंपा रही है। अब मौसम विभाग ने कोहरे का यलो अलर्ट जारी कर यात्रा के दौरान सावधानी बरतने का सुझाव दिया है। रात में दृश्यता 50 से 100 मीटर तक दर्ज होने और अधिकतम पारा लुढ़कने का अनुमान है।

विज्ञापन


बीते सप्ताह में दिन और रात का पारा दो बार प्रदेश में सबसे कम दर्ज हुआ। वहीं, अन्य चार दिन भी सर्वाधिक सर्द जिलों की सूची में शीर्ष पांच में बरकरार रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक शनिवार शाम से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने लगी थी। 

रात 10 बजे से छाने लगा कोहरा 
हवा की दिशा बदलने से रात 10 बजे से कोहरा मंडराने लगा। रात का पारा 1.3 डिग्री बढ़त के बाद भी सामान्य से चार डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, अधिकतम दो डिग्री बढ़त के बाद सामान्य स्तर पर 21.9 डिग्री सेल्यिसस जा पहुंचा। हवा में नमी सौ फीसदी रही।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार 18 दिसंबर तक शहर पर घना कोहरा छाएगा। इस दौरान दोपहर में हल्की धूप होगी। कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से यातायात सेवाएं प्रभावित होने का अनुमान है। रात में लंबी दूरी की यात्रा न करने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन

बचाव के उपाय
  • मौसम के पूर्वानुमान पर नजर बनाए रहें।
  • गर्म कपड़ों से हाथ, पैर, कान को ढकें।
  • मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें।
  • रात में यात्रा न करें। बीपी, हार्ट के मरीज दवा साथ रखें।
  • अंगीठी, ब्लोअर चलाने पर वेंटीलेशन की व्यवस्था रखें।
  • भोर में और शाम को घर से न निकलें। गुनगुना पानी पीएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें