वायरल बीमारियों के बढ़ रहे मरीज, बरतें एहतियात
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सतीश चंद्रा के मुताबिक शुक्रवार को ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों में 50 फीसदी वायरल की चपेट में रहे। बच्चे, बुजुर्ग समेत युवा भी नजला की चपेट में आ रहे हैं। इन्हें दवा के साथ बचाव के उपाय बताए।
मौसम में बदलाव के दौरान वायरस, बैक्टीरिया सक्रिय होते हैं। इसलिए ताजा और पौष्टिक खानपान, सुबह और शाम फुल आस्तीन के कपड़े पहनने, धूप में ज्यादा देर न ठहरने, मच्छरों से बचाव के लिए जरूरी एहतियात अपनाने, तबीयत बिगड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श का सुझाव दिया है।