पॉश कॉलोनी के घर में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
महेंद्र नगर में जलभराव
शहर के महेंद्र नगर फेस वन में बारिश से बुरा हाल हो गया। मूसलाधार बारिश से नाली और गली का पानी लोगों के घरों में घुस गया। कॉलोनी के प्रमोद, कामू, लकी, राजेश, जसपाल, रामदीन ,गौतम, सुनील, देवराज, सर्वेश गंगवार , रामपाल फौजी, ओमप्रकाश आर्य, शिवराज सिंह आदि लोगों के घरों में पानी भर गया। सुबह सुबह लोग घरों से पानी निकालने के लिए जद्दोजहद करते दिखे। पॉश कॉलोनी रामपुर गार्डन में भी जलभराव हो गया। यहां कई घरों के अंदर तक पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। शहर के सुभाषनगर में तो स्थिति बद से बदतर हो गई।
बारिश से धान की फसल गिरी
- फोटो : अमर उजाला
बारिश में धान की फसल गिरी
शाही क्षेत्र में शनिवार रात से ही बारिश शुरू हो गई थी। कुलछा गांव में बारिश के दौरान एक घर गिरने की सूचना है। फतेहगंज पूर्वी, फतेहगंज पश्चिमी, सिरौली, फरीदपुर, बिशारतगंज समेत जिलेभर में भारी बारिश हुई है। शाही क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल गिर गई है। सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है। आंवला नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रातः 7:30 बजे से हुई तेज बारिश करीब 9:00 बजे रुकी। किसानों ने बताया कि अभी तक खेतों में कोई भी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन अगर तेज हवाएं चली और इसी प्रकार बरसात आगे भी हुई तो फसलों को काफी नुकसान हो सकता है।