बरेली। मौसम में अभी कई दिनों तक उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए बरेली व आसपास के हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बरेली समेत आसपास के जिलों में एक बार फिर से बारिश होने की संभावना है। दो दिन तक धूप व उमस भी रहेगी। दो दिन के बाद मौसम सामान्य होगा। वहीं, मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान बीते दिन से एक डिग्री बढ़कर 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। संवाद
तापमान
- अधिकतम - 33.7
- न्यूनतम - 26.3
- सूर्योदय- 5:57 सुबह
- सूर्यास्त - 6:25 शाम
बुधवार को बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना है।