फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान को पीटा, सोने की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। पितांबरपुर रेलवे फाटक के पास टेंपो को रास्ते से हटाने के लिए बीएसएफ जवान को कहना महंगा पड़ गया। मंगलवार शाम को आरोपियों ने उन्हें पीटकर गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने फरीदपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जम्मू में तैनात बीएसएफ जवान संदीप राघव छुट्टी पर अपने घर लाइन पार मोहल्ला भरतपुर आए। वह कार से परिवार के साथ जा रहे थे। पितांबरपुर रेलवे फाटक के पास टेंपो को रास्ते में खड़ा कर कुछ रास्ता बंद किए हुए थे। हटने को कहा तो आरोपियों ने बीएसएफ जवान को पीट दिया। एक आरोपी ने उनके गले पर दांतों से काट लिया। गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम चमन सिंह भड़ाना ने बताया कि बीएसएफ के जवान की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें