फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: आज दिन भर रहेगी गुनगुनी धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को धूप ने दिया सुकून, सर्दी से मिली राहत
विज्ञापन

बरेली। सर्द हवा से सिकुड़ रहे लोगों को बुधवार को कुछ राहत मिली। कभी आसमान पर हल्के बादल छाए तो कभी तेज धूप निकली। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, गुरुवार को भी गुनगुनी धूप खिलने के आसार हैं। इससे कड़ाके की ठंड से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कई दिन से शीतलहर और बरसात के मौसम से परेशान लोगों को बुधवार का दिन खासा राहत भरा रहा। अच्छी धूप निकलने से शीतलहर का प्रकोप काफी कम हुआ। बाजारों में आम दिनों के मुकाबले खासी चहल पहल दिखी। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक शनिवार देर रात तेज हवा चलने से बादल साफ हुए जिससे लोगों को चटख धूप का तोहफा मिला। रविवार देर रात मौसम का मिजाज बदल गया था। बादलों को साथ लेकर पछुआ हवा चली। इससे आसमान साफ होने से गुरुवार को फिर गुनगुनी धूप का लुत्फ शहरवासी ले सकेंगे। इसकी संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है। बुधवार को मौसम बेहतर होने से अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें