फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल और परसों बारिश, फिर धूप और उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो दिनों तक तेज धूप और उमस से तरबतर हुए शहरवासियों को मंगलवार की सुबह हल्की राहत मिली। लेकिन दोपहर में तेज धूप खिलने से दिन भर राहत की आस लगाए बैठे लोगों को निराश होना पड़ा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवाओं की दिशा में स्थिरता न होने से शहरवासियों को राहत भरी बारिश नसीब नहीं हो रही है। हालांकि, उन्होंने गुरुवार की शाम और शुक्रवार को शहर में अच्छी बारिश होेने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक शहर में बारिश की तमाम संभावनाओं के बावजूद उच्च दवाब क्षेत्र बनने से शहर में खंडवर्षा तक ही बारिश सीमित है। बताया कि अभी हवा की दिशा पूर्व उत्तर पूर्व है, जो गुुरुवार की दोपहर तक रहेगी। इसके बाद शाम से हवा की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम होने के बाद पर्वतों के बादल शहर में प्रवेश करने से बारिश होने की संभावना है। संभावना जताई कि पर्वतों से शहर में प्रवेश करने वाले बादलों का जमावड़ा शुक्रवार को बढ़ने से शहर में अच्छी बारिश होगी। साथ ही, शनिवार से फिर धूप और उमस का प्रकोप हावी होने के संकेत दिए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.3 डिग्री सेल्सियस और हवाओं में नमी 65 से 75 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें