फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: 100 नंबर पर फोन करने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, थाना जाते समय आरोपी ने कर दी हत्या

Tue, 03 Sep 2019 01:00 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में 100 नंबर पर फोन करने के बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने के कारण एक युवक अपनी जान से हाथ धो बैठा। गांव के दो लोगों के बीच हुई मामूली सी लड़ाई निर्मम हत्या में बदल गई। 

विज्ञापन


दरअसल सोमवार रात रुकुमपुर गांव निवासी मुनेश और उसके ही मोहल्ले के राजेंद्र के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसकी शिकायत करने के लिए मुनेश ने 100 नंबर पर कॉल किया, लेकिन पुलिस इसके बाद भी नहीं पहुंची। हालांकि उस समय लड़ाई शांत हो गई।

जब काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची तो मुनेश रात में ही दातागंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए निकल पड़ा। आरोपी राजेंद्र को इस बात की भनक लग गई थी। उसने आधे रास्ते में ही अपने साथियों के साथ मुनेश को घेर लिया और उसे जमकर पीटा। इसके बाद उन्होंने उसे मारकर फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन


मुनेश के परिजन रात भर उसे खोजते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह परिजनों को जब घटना कि जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद सीओ एसके सिंह मौके पर पहुंचे और टीम के साथ जांच पड़ताल में जुट गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें