पार्षद अनीस सकलैनी ने उकसाया था
सुभान ने पुलिस को बताया कि वह मौलाना तौकीर रजा को भी जानता है। बवाल से पहले 25 सितंबर को पार्षद अनीस सकलैनी ने उसे कहा था कि मुस्लिमों के साथ अन्याय हो रहा है। मौलाना ने इस्लामिया मैदान में बैठक बुलाई है, जिसमें शामिल होना है। पुलिस के रोकने पर जबरन निकलना है। बाहर से भी लोगों को बुलाया है। इसमें लोग लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर, पेट्रोल बम, एसिड और हथियार लेकर साथ रहेंगे।
फायरिंग के लिए दिए एक तमंचा और पांच कारतूस
सुभान के मुताबिक, अनीस ने उसे एक तमंचा और पांच कारतूस दिए। जब पुलिस ने भीड़ को इस्लामिया मैदान जाने से रोका तो अनीस और उसके साथी लोगों को उकसा रहे थे। इसी बीच उसने पुलिस टीम को निशाना बनाकर दो-तीन फायर झोंके। इसके बाद वह शहर से भाग गया। रुपये खत्म होने पर हाल ही में दोबारा शहर आ गया।
सुभान के साथियों का रुपये के लेन-देन को लेकर सलमान से विवाद हो गया। सलमान की पिटाई करने के बाद वह अजमेर शरीफ भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि चूंकि इसी तमंचे से बवाल के दौरान फायरिंग की गई थी तो उसको बैलिस्टिक जांच के लिए भेजा गया है।