फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाएंगे लगाम : एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जोन के नए एडीजी रमित शर्मा ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने बताया कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता होगी। बरेली व मुरादाबाद रेंज के नौ जिलों में अपराधियों, भूमाफिया और भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


यहां एडीजी रहे पीसी मीना का तबादला पुलिस आवास निगम के एडीजी पद पर हो गया है। उनकी जगह प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा को बरेली भेजा गया है। वह मंगलवार रात बरेली आ गए थे। बुधवार सुबह उन्होंने आईजी डॉ. राकेश सिंह से कार्यभार ग्रहण किया। आईजी व निवर्तमान एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने उन्हें जिले की मौजूदा स्थिति व हालिया घटनाओं के बारे में जानकारी दी।
पीलीभीत बाइपास पर हुई फायरिंग के बारे में भी एडीजी ने अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली। एडीजी ने बताया कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कराने व जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर वह जोर देंगे।
विज्ञापन

अतीक और अशरफ का किला ढहाने को चर्चित
रमित शर्मा 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह पीलीभीत व शाहजहांपुर समेत 11 जिलों में पुलिस कप्तान रह चुके हैं। बरेली में आईजी रहते उन्होंने काला गुलाब मिशन के तहत माफिया की कमर तोड़ दी थी। यहां से उनके प्रयागराज जाने के कुछ समय बाद वहां उमेश पाल हत्याकांड हो गया था। इसमें शामिल माफिया अतीक व अशरफ का किला ढहाने को लेकर भी वह चर्चित रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें