फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगा पुल की टूटी सड़क पर जलभराव, हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामगंगा पुल की टूटी सड़क पर जलभराव से हादसे की आशंका बढ़ गई है। यह समस्या काफी दिनों से बनी हुई है, पर एनएचएआई इसका संज्ञान नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

रामगंगा नदी पर बने पुल की सड़क मरम्मत न होने से टूट गई है। इससे वहां जलभराव हो रहा है। हादसे टालने के लिए बीच में बोरा लगाया गया है। पुल का निर्माण तो सेतु निगम ने कराया था, लेकिन बाद में उसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को हस्तांतरिक कर दिया था। स्थानीय निवासी एचबीएल गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
इसी तरह शंखा पुल पर एएनए कॉलेज के पास कट बंद होने से कुछ चालक डिवाइडर पर वाहन चढ़ाकर रोड पार कर रहे हैं तो कुछ जीरो प्वाॅइंट परसाखेड़ा से एएनए कॉलेज मोड़ तक रॉन्ग साइड में वाहन लेकर जा रहे हैं। दुनका निवासी अधिवक्ता विवेक शर्मा ने बताया कि इसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि ट्रक खराब होने के बाद जैक लगाकर वनाते समय सड़क टूटी है। जल्द उसकी मरम्मत कराई जाएगी। रेलिंग, ज्वाॅइंट को भी ठीक कराया जाएगा।। शंखा पुल पर कट को भी बंद करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें