फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सथरापुर प्लांट में मशीन लगाने के लिए मांगा समय

Tue, 17 Mar 2026 03:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने सथरापुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को चालू करने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सोमवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने आला अधिकारियों के साथ प्लांट का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान प्लांट का संचालन करने वाली एजेंसी पाथ्या ने मशीनरी की स्थापना के लिए नगर आयुक्त से दो सप्ताह का समय मांगा है। एजेंसी के प्रतिनिधियों का कहना है कि मशीनों को लगाने के तुरंत बाद ट्रायल की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, ताकि तकनीकी खामियों को दूर कर संचालन शुरू किया जा सके। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय और एक्सईएन राजीव कुमार राठी को निर्देशित किया कि वे कार्यों की नियमित निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि तय समय सीमा के भीतर सभी तकनीकी बाधाएं दूर हो जाएं। नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने बताया कि प्लांट के शुरू होने से बरेली शहर में कूड़ा प्रबंधन की समस्या का स्थायी समाधान मिल सकेगा और स्वच्छता रैंकिंग में भी सुधार होगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को हिदायत दी कि तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें