फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट में पानी की दक्कत

विज्ञापन
केंट में सप्लाई पाइप लाइन को दुरुस्त करते कर्मचारी
विज्ञापन
बरेली। कैंट में पानी की सप्लाई करने वाली मेन पाइप लाइन के अचानक फटने से हजारों लोग पानी को तरस गए। आननफानन में कैंट बोर्ड ने पाइप लाइन दुरुस्त कराने के लिए खोदाई शुरू करा दी। तब पता चला कि पाइप लाइन काफी आगे तक गल चुकी है। उसे दुरुस्त करने का कार्य देर रात तक जारी रहा लेकिन लीकेज सही नहीं हो सकी। अफसरों ने शुक्रवार को पानी की आपूर्ति सामान्य हो पाने की बात कही है।
विज्ञापन

कैंट में बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों ने जानकारी की तो पता चला कि सदर बाजार से गुजर रही मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। खबर मिलने पर कैंट बोर्ड के एई आरके माहेश्वरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन ठीक कराने की कवायद शुरू कराई। जेसीबी मंगाकर गहरी खोदाई कराई गई तो काफी दूर तक पाइप लाइन गली मिली। इसके बाद पाइप लाइन की मरम्मत, खराब पाइप बदलने और ज्वॉइंटस को ठीक करने के लिए जलनिगम से संपर्क किया गया। जल निगम ने शुक्रवार सुबह मरम्मत करने का आश्वासन दिया। उधर, बीआई और सदर बाजार के सैंकडों घरों में पानी न पहुंचने से लोग पानी को तरसते रहे। हालांकि कैंट बोर्ड ने टैंकर से घरों में पानी पहुंचाया। अफसरों ने शुक्रवार को समस्या से निजात मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें