फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेजीडेंसी गार्डन और सनइया धन सिंह मार्ग पर अभी भी चार फुट तक पानी भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश थमने के दो दिन बाद भी शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। रेजीडेंसी गार्डन और सनइया धन सिंह मार्ग पर अभी भी चार फुट तक पानी भरा है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, लाजपत नगर में करीब 200 घर जलभराव से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार से शुरू हुई बारिश के कारण रेजीडेंसी गार्डन में जलभराव हुआ था। शनिवार और रविवार को तेज बारिश के चलते यहां चार फुट तक पानी भर गया था। नगर निगम की टीम ने पंप मशीनें मंगाकर जल निकासी का काम शुरू किया, जिससे मंगलवार तक एक फुट पानी रह गया है। लाजपत नगर में रविवार से ही पानी भरना शुरू हो गया था। यहां 90 घरों के पोर्च और 10 घरों के कमरों में पानी घुस गया। वर्तमान में यहां पौने दो फुट पानी है, जिसकी निकासी के लिए पंप मशीनें लगाई गई हैं। अध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने निगम अधिकारियों से मुलाकात भी की है। निगम की ओर से जलनिकासी के लिए युद्ध-स्तर पर प्रयास जारी हैं।


सनइया धन सिंह मार्ग पर गंभीर स्थिति

मढ़ीनाथ के पास सनइया धन सिंह मार्ग पर पिछले चार दिनों से चार फुट तक पानी भरा हुआ है। इससे लगभग 25 घरों के लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। लोग अपने वाहन भी नहीं निकाल पा रहे हैं, पैदल ही कपड़े मोड़कर बाहर निकलते हैं। यहां लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग है, जिसके न बनने से यह समस्या बनी हुई है। लाजपत नगर में विद्युत सुरक्षा अधिकारी वंदना मिश्रा अपनी टीम के साथ दोपहर ढाई बजे निरीक्षण के लिए पहुंचीं। इस दौरान विद्युत निगम की टीम भी उनके साथ मौजूद थी। उन्होंने लटकते बिजली के तारों की सुरक्षा का जायजा लिया और बड़े हादसे की आशंका जताई। टीम ने कमांडर वाहन में सवार होकर बारिश के हालात और बिजली के तारों की सुरक्षा का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

....................................
वर्जन ...
नगर निगम की तरफ से पानी की निकासी के लिए पंप मशीन व पाइप लगाई गई है। रेजीडेंसी गार्डन का पानी एक दिन में निकल जाएगा तो लाजपत नगर का पानी किला नदी का जलस्तर कम होने पर ही हटेगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें