नारकोटिक्स टीम के आने के बाद वारंटी को भगाने में दिया था साथ
मीरगंज। दिल्ली से आई नारकोटिक्स की टीम विरोध के बाद वारंटी को लिए बगैर लौट गई। अब सोमवार को पुलिस वारंटी के गांव पहुंची तो उसकी मदद करने वाले परिवार व अन्य ग्रामीण अपने-अपने घर छोड़ भाग गए।
दरअसल, शनिवार देर रात दिल्ली नारकोटिक्स विभाग की टीम मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया में पहुंचकर वारंटी व स्मैक तस्कर इरफान को पकड़ लिया था। इसके बाद वारंटी के परिवार के लोग और ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की कर हंगामा कर दिया था। इसका फायदा उठाते हुए वारंटी फरार हो गया था। इसके बाद टीम लौट गई। इसका वारंट स्थानीय पुलिस को मिला। सोमवार को मीरगंज पुलिस गांव गुलड़िया पहुंची तो आरोपी इरफान व अन्य कई परिवार पुलिस के भय के कारण घरों में ताला लगाकर फरार हो गए। संवाद