फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गिरी दीवार, मलबे में दबकर बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। बकरी चराते समय समाधि स्थल की दीवार बच्ची के ऊपर गिर पड़ी, जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम चंदौआ निवासी सत्यपाल की पुत्री मीना निवासी मड़ुआ बंशीपुर थाना शाही कुछ दिन पहले ही अपने मायके में आई थी। सोमवार दोपहर उनकी सात वर्षीय पुत्री नीलम गांव के पास ही बकरी चरा रही थी कि अचानक आठ फीट ऊंची बनी समाधि स्थल की दीवार गिर पड़ी, जिसमें नीलम के साथ तीन बकरी दब गए। सूचना पर पहुंचे सरदार नगर चौकी इंचार्ज विकास यादव ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटावाया, जिसमें बच्ची की जान जा चुकी थी। घटना स्थला पर थाना प्रभारी, ट्रेनी सीओ भूपेश कुमार पांडे, नायब तहसीलदार, हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें