फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लूट व फोन छीनने में वांछित कारतूस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। पुलिस ने लूट व फोन झपटने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ फरीदपुर थाने में विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला भूरेखां गौटिया निवासी आरोपी अनीस वारदात को अंजाम देने के लिए भगवंतपुर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे खड़ा था। उसके बाद वह पुलिस को देख कर भागने लगा, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लूटे गए रुपयों में से कुछ खर्च कर चुका है और बाकी रकम उसके पास है। पुलिस ने आरोपी अनीस के खिलाफ आयुध अधिनियम (आर्म्स एक्ट) और अन्य धाराएं बढ़ा दीं। फरीदपुर सीओ संदीप सिंह में बताया कि फोन छीनने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें