फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एफरेसिस मशीन के संचालन का खत्म होगा इंतजार, मांगा प्रस्ताव

Mon, 23 Feb 2026 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में धूल फांक रही रक्त से प्लेटलेट्स अलग करने की एफरेसिस मशीन के संचालन का इंतजार जल्द खत्म होगा। बीते दिनों निरीक्षण पर आए सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) के अफसरों ने लाइसेंस के लिए प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

शासन ने सालभर पहले जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एफरेसिस मशीन भेजी थी, ताकि एक ही डोनर से लिए गए रक्त से प्लेटलेट्स को अलग कर उनका जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल किया जा सके। यह मशीन अब तक इंस्टाॅल नहीं हो सकी है। हालांकि, मशीन के लिए अलग कक्ष जरूर बना दिया गया। ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. अमित दिनकर के मुताबिक, व्यवस्थाओं की पड़ताल करने आई टीम को लाइसेंस न मिलने से संचालन शुरू नहीं होने की जानकारी दी गई। इस पर उन्होंने संबंधित प्रस्ताव सीडीएससीओ को भेजने के लिए कहा है।सोमवार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जैसे अनुमति मिलेगी, मशीन इंस्टॉल होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें