फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वृंदा और देविना ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
1200 में से 1166 अंक हासिल कर हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन

बरेली। एक्यूरेट एम एरिना शूटिंग एकेडमी के शूटरों ने 27वीं ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

अकादमी की प्रतिभाशाली शूटर वृंदा महाजन और देविना गर्ग ने अपनी उत्कृष्टता का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 अक्तूबर से चार नवंबर तक चेन्नई में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए वृंदा महाजन, देविना गर्ग और आस्था चौधरी की टीम ने बेहतरीन तालमेल और कौशल का प्रदर्शन किया। तीनों ने मिलकर कुल 1200 में से 1166 हासिल कर शानदार स्कोर बनाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


अकादमी के कोच गौरव कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि को एकेडमी और पूरे शहर के लिए गर्व का क्षण बताया। इसी प्रतियोगिता में, अकादमी की आस्था चौधरी, देवांश गंगवार और सुयश पटेल ने भी शानदार प्रदर्शन किया और अपनी खेल प्रतिभा से सबका ध्यान आकर्षित किया। कोच गौरव कुमार शर्मा, ओम गुप्ता और सविता यादव ने सभी शूटरों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें