फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: बरेली में पांच कंपनी पीएसी, 35 कंपनी अर्द्धसैनिक बल संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

Mon, 06 May 2024 07:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली और आंवला में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा। मतदान के दौरान पांच कंपनी पीएसी के साथ 35 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा पांच हजार पुलिस और होमगार्ड के जवान भी सुरक्षा बंदोबस्त संभालेंगे।
विज्ञापन
ब्रीफिंग में मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली और आंवला में लोकसभा चुनाव कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच संपन्न कराए जाएंगे। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की तैनाती होगी। मतदान के दौरान पांच कंपनी पीएसी के साथ 35 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा पांच हजार पुलिस और होमगार्ड के जवान भी सुरक्षा बंदोबस्त संभालेंगे। जिले के प्रत्येक थाने में तीन-तीन क्यूआरटी की तैनाती हुई है। कंट्रांल रूम के जरिये पल-पल की जानकारी रखी जाएगी।

विज्ञापन


मतदान के लिए बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, झारखंड की स्पेशल आर्म्स फोर्स, पंजाब की बीडब्ल्यूएचसी के अलावा कई जिलों से पुलिस और होमगार्ड ने बरेली में आमद करा ली है। सोमवार को सुरक्षाबल परसाखेड़ा से पोलिंग पार्टियों के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। एसएसपी सुशील घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराया जाएगा। शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोवस्त किए गए हैं।

आज पोलिंग बूथों पर पहुंचेंगे मतदान कार्मिक 
सात मई को बरेली व आंवला लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा। रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। मतदान कराने के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंचेंगी। परसाखेड़ा गोदाम से पोलिंग पार्टियां की रवानगी के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विधानसभावार पार्किंग की व्यवस्था की गई है। निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़े होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परसाखेड़ा में रूट डायवर्जन लागू
परसाखेड़ा स्थित एफसीआई गोदाम से लोकसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों की सोमवार को रवानगी होगी। मंगलवार को मतदान के बाद देर रात तक ईवीएम जमा करने के लिए यहां दोबारा कार्मिकों और उनके वाहनों की आवाजाही होगी। आम जनता को परेशानी बचाने के लिए यहां रूट डायवर्जन लागू किया गया है। सिर्फ चुनाव कार्मिकों के वाहनों को ही परसाखेड़ा इलाके में आवागमन की छूट रहेगी। अन्य वाहन वहां नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें