बरेली। सेना, जिला जेल, डीएम आवास समेत अन्य विभाग और कार्यालयों के बाद कोरोना ने अब एडीएम कंपाउंड में भी दस्तक दे दी है। यहां एक 53 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। उधर, डीएम नितीश कुमार ट्रूनेट से हुई जांच में तीसरी बार संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा रविवार को दो रेलवे कर्मचारी और पांच बच्चों समेत 113 संक्रमित सामने आए हैं।
एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक संक्रमितों में पुराना शहर, साहूकारा, तुलसी नगर, वीर सावरकर नगर, नेकपुर भमोरा, बुखारा, बानखाना, बल्दूर मथुरा, नंदनवन, सिरसा गौंटिया, नकटिया, खजुरिया श्रीराम, सीबीगंज, शिवगंगा सिटी, परतापुर, गुद्दड़बाग, रेलवे कॉलोनी, रोड नंबर चार सिद्धार्थ नगर, बदायूं रोड, कृष्णा नगर, आलोक नगर, रामसरन कॉलोनी, किला, सुकटिया, सुभाष नगर, ग्रीन पार्क , कर्मचारी नगर, सिविल लाइंस, सिल्वर स्टेट, सुरेश शर्मा नगर, बेगपुर, शाहबाद, बृजधाम कॉलोनी, सरस्वती विहार, नबावगंज, शाहदाना, बहेड़ी, सनराइज कॉलोनी, चाहबाई, एकता नगर, चनेहटी, हल्दीकलां, बजरिया मोतीलाल, शक्ति नगर, स्टेट बैंक कॉलोनी, नरियावल, बसंत विहार, वजीरगंज, बिहारीपुर, भुता, रुद्रपुर, मारवाड़ीगंज, शास्त्री नगर, जिला जेल, कीर्ति नगर, मंडी समिति डेलापीर, करगैना, बृजलोक कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, बड़ी बमनपुरी, मॉडल टाउन, संजय नगर, प्रेमनगर, डेलापीर, जनकपुरी, आवास विकास, कर्मचारी नगर, गांधी नगर समेत तमाम अन्य इलाकों के लोग शामिल हैं।