फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद बोली मां

Fri, 26 Aug 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस एक साल के मासूम वेदांत चतुर्वेदी को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। बृहस्पतिवार वह अपनी मां पूनम के पास ही बैठा खेल रहा था। मीडिया कर्मियों ने पूनम के घर पहुंचकर  सवाल  किए तो यह बात साफ हो गई कि पूनम और उसके पति दीपक चतुर्वेदी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पूनम की बात सही माने तो दीपक ब्लड प्रेशर का मरीज बता कर  उसे नशीली दवा खिला देता था। इसके बाद वह बदहवास सी हो जाती थी। जबकि दीपक अपनी बात पर अटल है। उनका कहना है कि पूनम और उसके घर वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पूनम सामान्य ढंग से बात कर रही थी। दीपक भी यह साबित नहीं कर पा रहा है कि वह अपने बेटे को क्यों पीटती है। वैसे वायरल हुए वीडियो में भी वह बच्चे पर जोर जोर से हाथ तो मार रही है लेकिन न तो बच्चा रो रहा है और नही मां कहीं हिंसक लग रही है। विवेचना के दौरान सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।  
विज्ञापन

पूनम ने  बताया कि 24 जून 2012 को उसकी शादी इंद्रिरापुरम के रहने वाले दीपक चतुर्वेदी के साथ हुई। शादी के पहले उसे पता नहीं था कि वह दीपक की पहले भी एक शादी हो चुकी थ। पूनम का आरोप है कि दीपक ने पहली पत्नी को मार डाला था। शादी के बाद से ही उसने उस पर भी जुल्म करने शुरू कर दिए थे। पड़ोसियों को पति ने अपने साथ मिला रखा है। वह दीपक को चढ़ाते थे। घर में जरा सी आवाज होने पर पड़ोसी आ जाते थे। सीसीटीवी कैमरे  दीपक ने सुरक्षा की बात कह कर लगवाया है। कहा था कि इससे बाहर तक के लोगों पर नजर रहेगी।  दीपक उसे घर में कैद रखकर नशे में पीटते थे।परिवार के किसी व्यक्ति से बात नहीं करने देता था। बेटे को भी उन्होंने कई बार मारने की कोशिश की। कई बार उसे लगा की दीपक से पिटने के बजाए खुद को ही खत्म कर लूं।  परिवार के ही नजदीकी महिला से उसके पति के संबंध हैं। दीपक उसी के साथ बैठे रहते थे। उसी से बातें करते हैं।  उसके मां-बाप को गोली मारने की धमकी देते हैं। बेटे को पीटने की वीडियो वायरल होने के सवाल पर पूनम बोली, मैं बेटे को क्यों मारूंगी। दीपक ने वीडियो बनाई होगी। पता नहीं किसकी है। खुद अपने को पीटने के सवाल पर पूनम न बताया कि हो सकता है, बदहवास हालात में उसने ऐसा किया हो, लेकिन इसके लिए दीपक ही जिम्मेदार हैं। वह उसे पागल साबित करके बेटा लेना चाहते हैं, लेकिन मैं अपना बेटा नहीं दूंगी। वीडियो उसने उसे बदनाम करने के लिए बनाए होंगे।
अस्पताल में भी पीटा
पूनम का कहना है कि पेट में दर्द होने पर उसे पिता ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में भी दीपक उसे पीटने पहुंच गए। वह दहेज की लगातार मांग कर रहे हैं। कई बार उसके पिता और भाई ने रुपये दिए भी हैं।  
विज्ञापन

अचानक हाइपर हो जाती है पूनम
पूनम अचानक हाइपर हो जाती है। प्रेगनेंसी के समय पति के घर से गुस्से में चली गई थी। पुराने रोडवेज बस अड्डे पर बस में बैठी पूनम मिली थी। समझाकर उसका भाई लाया था। उस पर भूतप्रेत होने की बात कहकर उसे माता जी के दरबार ले गए थे। पूनम को और भी कई जगह परिवार वालों ने दिखाया था।  
कोर्ट में पेश करूंगा सुबूत: दीपक
बरेली। पूनम के पति दीपक का कहना है कि मैने पूनम को कभी कोई नशे की दवा नहीं खिलाई। उसके चरित्र पर बेवजह उंगुली उठाई जा रही है। तेरह फरवरी 2016 को परेशान होकर उसने बेटे की सुरक्षा के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। 28 जून को पूनम ने खुद ही चप्पल से पीटा। यह वीडियो उसके पास है। अगले ही दिन 29 जून को उसके परिवार वाले आकर उसे अपने साथ ले गए। वह खुद भी उसे घर तक छोड़ने को गया था। ससुराल वाले उसे बच्चे से मिलने तक नहीं दे रहे हैं।  बेटे को बचाने के लिए प्रयास करता रहूंगा। घर का सामान तोड़ते हुए भी फुटेज उसके पास है। यह सब कोर्ट में साबित करूंगा।   
विज्ञापन


  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें