फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बच्चों को चपेट में ले रहा वायरल बुखार, वार्ड में 21 भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौसम का बदलता मिजाज बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। बारिश और तेज धूप से सर्द-गर्म के साथ बच्चे वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। उल्टी, दस्त की समस्या होने पर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बीते चार दिन से बुखार और दस्त के इलाज के लिए कतार लग रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता के मुताबिक, तीन दिन पहले 35 बच्चे भर्ती किए गए, जिससे बेड कम पड़ गए थे। लिहाजा चार और बेड बढ़ाकर बच्चों को भर्ती करना पड़ा।
जिन बच्चों की तबीयत में सुधार हुआ उन्हें डिस्चार्ज किया गया। बताया कि चार दिन में 26 बच्चे भर्ती हुए हैं, इनमें से 18 डिस्चार्ज हुए। बुधवार शाम तक 21 बच्चे वार्ड में भर्ती रहे। इन्हें दवाएं देने के साथ ही जरूरी जांच कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

बताया कि कई लोग बगैर चिकित्सकीय परामर्श बीमार बच्चों को मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खिला रहे हैं। इस वजह से हालत बिगड़ रही है। बताया कि जितने भी बच्चे भर्ती हो रहे हैं, वे पांच से सात दिन तक बुखार की चपेट में रहे। हालत बिगड़ने पर अस्पताल आए। ब्यूरो

मलेरिया प्रभावित 50 गांवों में
लगेंगे शिविर, फॉलोअप जांच
बरेली। मलेरिया प्रभावित ब्लॉक मीरगंज, भमाेरा, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़ के 50 संवदेनशील गांवों में वृहद शिविर लगाकर लोगों की जांच की जाएगी। पूर्व में मलेरिया की चपेट में रहे मरीजों की भी फॉलोअप जांच होगी। इस कवायद का मकसद यह पता करना है कि दवा का कोर्स पूरा हुआ है या नहीं। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि जिले में 14 सौ से ज्यादा मलेरिया मरीज मिले हैं। करीब सप्ताह भर से मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिन गांवों में मरीज ज्यादा मिल रहे हैं, वहां शिविर लगाकर जांच कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें