फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने तहसील परिसर में किया धरना प्रदर्शन

Thu, 10 Sep 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। रम्पुरिया गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीणों का जीवन जीना दूभर हो गया है। बंदरों के हमले में एक युवक की जान जा चुकी है और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हैं। ये बंदर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के अरविंद कुमार, भूदेव शर्मा, ओम प्रकाश समेत कई ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्रामीणों के हस्ताक्षर किया हुआ ज्ञापन एसडीएम फरीदपुर विदुषी सिंह को दिया। इसमें बताया गया है कि बंदरों के हमले में गांव के युवक प्रदीप की मौत हो गई। कुछ समय पहले बुजुर्ग रामनिवास बाबा पर भी बंदरों ने हमला किया था। इस हमले से वह छत से गिर गए, जिससे उनके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गई थीं। गंभीर चोटें भी आईं। गांव में बंदरों की संख्या बढ़ रही है। ये खेतों में खड़ी फसलें भी बर्बाद कर रहे हैं। किसान समेत सभी ग्रामीण इनसे त्रस्त हैं। इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस बाबत फरीदपुर एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि वन रेंजर और वीडियो को बुलाकर बंदर पकड़वाने के निर्देश दिए हैं। पकड़े गए बंदरों को दूसरे स्थान पर छुड़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें