एसपी उत्तरी ने डांटा तो हुई कार्रवाई
हाफिजगंज थाना पुलिस ने पहले इस मामले को हल्के में लिया। शुक्रवार दोपहर तक मामले में लिखापढ़ी ही नहीं की गई। घटना की जानकारी होने पर एसपी उत्तरी ने थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह की फटकार लगाई तो रोहित की तहरीर पर गांव के रुकम सिंह, श्रीराम, भगवतसरन, वीरेंद्र, शिशुपाल, पुष्पेंद्र, कांता प्रसाद समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बांधकर पीटने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वीडियो फुटेज से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। रात तक इनमें से पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।