ग्रामीणों ने चोर समझ दो युवकों को पीटा
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव खटेटा में कबाड़ एवं पिन्नी एकत्र कर रहे दो संदिग्ध युवकों की ग्रामीणों ने चोर समझ पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर थाना अलीगंज के गांव खटेटा में दो संदिग्ध युवक कबाड़ एवं पिन्नी बीन रहे थे। ग्रामीणों को उन पर जब शक हुआ तो उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना पता चंदौसी बताया और भागने लगे। इस पर कुछ लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। दोनों की पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों तथा कुछ गांव के लोगों को थाने ले आई। थाना प्रभारी राजित राम ने बताया कि खटेटा गांव में दो युवकों के साथ मारपीट की गई। मारपीट करने वाले युवकों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है, जो शराब के नशे में पाए गए। दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।