फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्रामीणों ने दो कश्मीरी युवकों को पकड़ा, पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा

Sun, 28 Dec 2025 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्ध कश्मीरी युवकों को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
कश्मीरी युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर में शनिवार को दो संदिग्ध कश्मीरी युवकों को गांव वालों ने पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस और अभिसूचना इकाई ने लंबी पूछताछ के बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया है।

विज्ञापन

 
इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार को गांव भगवानपुर से सूचना मिली कि दो कश्मीरी गांव में घूम रहे हैं। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ और प्राथमिक जांच में दोनों भीख मांगने वाले मालूम हुए। स्थानीय अभिसूचना इकाई ने भी दोनों से पूछताछ की। युवकों ने अपना नाम जम्मू-कश्मीर के पुंछ निवासी शौकत अली और सज्जाद बताया।  

दोनों युवकों ने पूछताछ में बताया है कि वह भीख मांगने के लिए आए थे। दिन में घूम-घूम कर भीख मांगते हैं और रात में किसी मस्जिद में शरण ले लेते हैं। दोनों एक सप्ताह पहले बरेली आए थे। पूछताछ और पूरी जानकारी जुटाने के बाद हिदायत देकर दोनों को छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें