किसी को एक्सीडेंट तो किसी को अपहरण की थी सूचना
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने जांच कराई तो पता लगा कि ग्रामीणों को हकीकत का पता ही नहीं था। उनकी मंशा आरोपियों को छुड़ाने की नहीं थी। दरअसल, गांव में प्रधानी के चुनाव से पहले दो प्रत्याशियों के गुटों में विवाद चरम पर है।
इस लिहाज से ग्रामीणों के गुट खाली समय में सड़क पर खड़े चर्चा में मशगूल थे। जब दोनों आरोपियों को गाड़ी में डालकर टीम भागी तो कुछ लोगों ने हादसे तो कई ने अपहरण का शोर मचा दिया। जब तक मामला समझ में आया, दोनों आरोपी भाग चुके थे।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने अफवाह की वजह से एसओजी की टीम को रोक लिया था। शेर सिंह व संजीव इसी गफलत में भाग गए। दोनों से आठ सौ ग्राम अफीम बरामद की गई है। रिपोर्ट लिखकर दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।