फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, आधी रात में हुई वारदात, ग्रामीण स्तब्ध

Sat, 26 Apr 2025 10:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सिरौली थाना क्षेत्र के गांव निसरतगंज में शुक्रवार की रात एक ग्रामीण अपने घर के अंदर सो रहा था। उसी दौरान किसी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जबकि घर में अन्य परिजन भी सो रहे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव निसरतगंज में शुक्रवार की रात घर में सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


निसरतगंज गांव निवासी लेखराज के तीन बेटे हैं, रामपाल, सोमपाल और विजेंद्र। सोमपाल और विजेंद्र एक ही घर में रहते हैं ,जबकि रामपाल परिवार समेत अलग घर में रहते हैं। विजेंद्र शादीशुदा हैं, जबकि सोमपाल अविवाहित हैं। शुक्रवार की रात विजेंद्र घर की छत पर सो रहे थे, जबकि सोमपाल नीचे कमरे में सो रहे थे। वहीं बराबर में विजेंद्र की पत्नी और बच्चे भी सो रहे थे। 

विज्ञापन

परिजनों के फोन कब्जे में लिए 
रात करीब दो बजे किसी ने सोमपाल (50) को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विजेंद्र के बेटे ने थाना सिरौली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रात में ही पोस्टमॉर्टम के लिए बरेली भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के मोबाइल फोनों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की है।

यह भी पढ़ें- UP News: प्रेमी से रचाई शादी... परिवार से जान को खतरा, युवती ने वीडियो जारी कर पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

पड़ोसियों ने बताया कि केवल फायर की आवाज सुनी। इससे पहले किसी को आते-जाते नहीं देखा। जबकि अधिकांश लोग अपने घरों की छत पर ही सो रहे थे। परिजन किसी से रंजिश होने से मना कर रहे हैं। थाना प्रभारी सिरौली राम रतन सिंह ने बताया कि मृतक सोमपाल के बड़े भाई रामपाल ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें