जिले के थानों में ही होगी तैनाती
विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिन 1473 रिक्रूट का एक माह का जेटीसी प्रशिक्षण होना है उनमें 256 महिलाएं हैं। इन सभी की नियुक्ति बाद में बरेली जिले के विभिन्न थानों, प्रकोष्ठ व लाइन में की जाएगी। जबकि इनका प्रशिक्षण खत्म होते ही 800 महिला रिक्रूट का आरटीसी प्रशिक्षण शुरू होगा। यह प्रशिक्षण नौ माह का होगा, इसके बाद इन्हें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात किया जाएगा।