फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लखनऊ मेल में विजिलेंस ने मारा छापा, नकदी के साथ पकड़े पांच टीटीई

Sun, 18 Aug 2024 07:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बरेली जंक्शन पर रेलवे विजिलेंस की टीम ने लखनऊ मेल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीटीई की तलाशी ली गई। इनके पास से नकदी मिली है। सीनियर डीसीएम ने जांच कराने की बात कही है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली 12230 लखनऊ मेल में छापा मारकर रेलवे विजिलेंस ने पांच टीटीई को नकदी के साथ पकड़ा है। यह कार्रवाई शनिवार तड़के बरेली जंक्शन पर की गई। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि छापामार कार्रवाई रुटीन प्रक्रिया है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


लखनऊ मेल के बरेली आने का समय रात 2:37 बजे है। शनिवार को यह ट्रेन 3:15 बजे बरेली जंक्शन आई। यहां पहले से रेलवे विजिलेंस टीम तैनात थी। ट्रेन के जंक्शन पर रुकते ही विजिलेंस टीम ने ट्रेन में तैनात टीटीई की जांच और तलाशी ली। छह टीटीई में पांच के पास नकदी बरामद की गई। 

छापामार कार्रवाई और नकदी बरामद किए जाने के मामले में सीटीआई बालकराम से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामला जानकारी में आया है, लेकिन वह अस्वस्थ हैं। सीनियर डीसीएम मुरादाबाद आदित्य गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि पांच टीटीई नकदी के साथ पकड़े हैं। उनके खिलाफ विभागीय जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें