फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'EMI' पर रिश्वत : दरोगा ने पांच लाख रुपये मांगी घूस, 50 हजार की पहली किस्त लेते गिरफ्तार

Wed, 12 Jun 2024 01:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के किला थाना में दर्ज एक मुकदमे में दो लोगों का नाम निकालने के लिए प्रेमनगर थाने के दरोगा रामौतार ने पांच लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये लेते हुए दरोगा को कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया में विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
आरोपी दरोगा रामौतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रिश्वतखोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक दरोगा ने मुकदमे से नाम निकालने के एवज में दो लोगों से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी। जब उक्त लोगों ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो दरोगा की ऐसी दरियादिली दिखाई कि ईएमआई की तरह किस्तों में रिश्वत तय कर ली। उक्त लोगों ने इसकी शिकायत विजिलेंस में कर दी। विजिलेंस की टीम ने रिश्वत की पहली किस्त लेते दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक किला थाने में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी महिला और व्यक्ति निकालने को लेकर प्रेमनगर थाने के दरोगा रामौतार ने पांच लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। इस पर व्यक्ति ने इतनी बड़ी रकम एक साथ देने में असमर्थता जताई। उसने दरोगा से किस्तों में रकम लेने का अनुरोध किया। दरोगा ने दरियादिली दिखाते हुए उससे किस्तों में पांच लाख रुपये की रिश्वत तय कर ली। उस व्यक्ति ने एसपी विजिलेंस से लिखित शिकायत की। 
विज्ञापन

जांच में आरोप की पुष्टि होने पर विजिलेंस की टीम ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये लेते दरोगा को कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा रामौतार नरियावल स्थित एक मकान में किराये पर रहता है।  विजिलेंस एसपी अरविंद कुमार ने बताया कि दरोगा ने किश्तों में घूस की रकम देने को कहा था। पीड़ित ने शिकायत की तो टीम ने दरोगा को मौके पर पकड़ लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें