अजितेश ने भी दी तहरीर
इस प्रकरण में अजितेश ने बताया कि आर्येंद्र की पत्नी ने साक्षी की पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट किए थे। आर्येंद्र ने उन्हें फोन पर धमकी दिलवाई। संदेश कन्नौजिया ने फोन कर उन्हें मिलने के लिए अपने कार्यालय बुलाया। वहां आर्येंद्र और उनके साथियों ने जातिसूचक शब्द कहे। उन्हें पीटकर गला दबा दिया और अपहरण करने की कोशिश की। अजितेश के मुताबिक उन्होंने बारादरी थाने में तहरीर दी है।
आंवला की राजनीति गरमाई, दोनों पक्ष सक्रिय
यूट्यूबर साक्षी मिश्रा ने लोकसभा चुनाव से पहले सांसद प्रत्याशी के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। आर्येंद्र मिश्रा उन प्रत्याशी के करीबी बताए जाते हैं। वहीं साक्षी मिश्रा के पक्ष में नेता सक्रिय हो गए हैं। लोकसभा चुनाव निपटने के बाद भी दोनों गुट शांत नहीं हो रहे हैं।