फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जंतर-मंतर पर बरेली के छात्रों से अभद्रता का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करने गए बरेली के छात्रों से मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। हिंदू वीर सेना के अध्यक्ष सत्यम पंडित पर छात्रों को पीटने और गाली देने का आरोप है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा है। घर लौटे छात्र ने भी कथित नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन

फरीदपुर निवासी बीएससी के छात्र आयुष रंजन ने बताया कि 23 जुलाई को वह जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन में शामिल होने गया था। बरेली के ही भिटौरा निवासी दोस्त राहुल भी वहां मिल गया। रात में दोनों बंगला साहिब गुरुद्वारे में रुकते और भोजन करते थे और दिन में धरने में आ जाते थे। 25 जुलाई की सुबह वापसी के दौरान कथित नेता सत्यम पंडित ने उन्हें जंतर-मंतर के पास रोका।
आयुष के मुताबिक सत्यम के साथ कार में छह लोग थे। उसने उन्हें गालियां दीं और धमकाया। राहुल के साथ हाथापाई की और उसे थप्पड़ मारा। वीडियो में सत्यम छात्रों को देश विरोधी बताकर धमकाते हुए दिख रहा है। आयुष ने दिल्ली पुलिस पर मदद नहीं करने का भी आरोप लगाया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपी नेता के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कसा तंज

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वायरल वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि इस मामले में छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। इस घटना के बाद सपा के नेता भी छात्र आयुष के घर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पीड़ित छात्र और उसके परिवार ने आरोपी सत्यम पंडित की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें