मीरगंज। डीएम ने नायब तहसीलदार से प्रोन्नत हुए विदेह कुमार सिंह को मीरगंज में तहसीलदार नियुक्त किया है। उन्होंने शुक्रवार को दोपहर में पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर स्टाफ के साथ बैठक कर परिचय किया।
29 जनवरी को डीएम ने मीरगंज तहसील का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसमें तत्कालीन तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा की गांव सिंधौली में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें तीन फरवरी को तत्काल प्रभाव से मीरगंज से हटाकर बरेली कलेक्ट्रेट में संबद्ध कर दिया गया था। सदर तहसीलदार भानु प्रताप सिंह को मीरगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था, तब से तहसीलदार मीरगंज का पद रिक्त चल रहा था। डीएम के निर्देश के बाद तहसीलदार के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। संवाद