फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुल्ली नदी में उतराता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। कुल्ली नदी के पास शुक्रवार को युवक का शव उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकालकर शिनाख्त की। युवक की पहचान कस्बा के रहने वाले फिरासुद्दीन के रूप में की गई। वह लापता चल रहा था। तभी से युवक की तलाश हो रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवक के परिजनों ने हत्या और पुलिस पर सुरक्षा नहीं दिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कुल्ली नदी में मिला शव 20 वर्षीय फिरासुद्दीन पुत्र समशुद्दीन का था, जो कस्बे के मोहल्ला गोड़ी का रहने वाला था। युवक पिछले कई वर्षों से दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता था। जो पिछले शुक्रवार को ही अपने घर आया था। युवक पिछले शनिवार की रात को परिजनों को बिना बताए घर से निकल गया था। आशंका है कि पैर फिसलने से युवक नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। पानी में पड़े रहने से शव कुछ गल चुका है। पैंट की जेब से युवक का मोबाइल भी बरामद हुआ है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
परिवार को एक व्यक्ति पर शक
युवक की मां गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगा रही हैं। परिजनों का कहना है कि पिछले कई दिनों से मृतक अपनी हत्या होने का अंदेशा लगा रहा था। युवक ने अपनी वीडियो वायरल कर अपनी हत्या की साजिश करने का आरोप लगाकर पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन कोई सुरक्षा नहीं मिली।
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई : इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। युवक पिछले पांच दिनों से लापता था। पिछले शुक्रवार को दिल्ली से घर आया था। युवक के परिजनों ने अभी तक किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें