फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, पति को हवालात में बैठाया, आहत होकर दुष्कर्म पीड़ित महिला ने खाया जहर

Thu, 28 Mar 2024 07:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंची महिला की रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय पुलिस ने उसके पति को ही हवालात में बैठा दिया। वह गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा। इससे आहत होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
कोतवाली गेट पर महिला ने खाया था जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में महिला से गांव के दबंगों ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध पर दबंगों ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बृहस्पतिवार को पीड़ित महिला अपने पति के साथ कोतवाली में तहरीर देने पहुंची तो पुलिस ने उसके पति को ही बैठा लिया। महिला दिनभर कोतवाली में पति को छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा। जिससे आहत होकर महिला ने बाजार से जहरीला पदार्थ खरीदकर कोतवाली गेट के पास खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने महिला को आननफानन सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आनन फानन महिला की रिपोर्ट दर्ज कर उसके पति को छोड़ दिया है। 

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने पति के साथ रहती है। बुधवार की रात उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया था। रात में महिला अपने बेटे के साथ कमरे में सो रही रही थी। इसी बीच गांव का दबंग अपने दो साथियों के साथ उसके मकान में घुस आया और तमंचा दिखाकर तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया तो उसे पीटा गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। 

विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय पति को ही थाने में बैठाया 
बृहस्पतिवार सुबह पीड़ित महिला अपने पति के साथ नवाबगंज कोतवाली तहरीर लेकर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने महिला की रिपोर्ट लिखने की बजाय उसके पति को ही हवालात में बैठा दिया। महिला दिनभर रिपोर्ट दर्ज कराने और अपने पति को छुड़ाने के लिए पुलिस से गुहार लगाती रही। जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो शाम चार बजे महिला ने जहरीला पदार्थ खाल लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने उसे सीएचसी में उपचार को भेज दिया। चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सीओ हर्ष मोदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित महिला को जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें